MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! कहीं झमाझम बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे का हाल
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के नीमच, ग्वालियर और रीवा सहित कई जिलों में बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश के लोग एक साथ दो तरह के मौसम की मार झेल रहे हैं. जहां एक ओर उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी का दौर शुरू होने वाला है, वहीं दक्षिण-पूर्वी जिलों में भीषण लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.