सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

कटनी की स्लीमनाबाद टनल लगभग तैयार है. सीएम मोहन यादव ने निरीक्षण किया। इस परियोजना से विंध्य-महाकौशल के 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई मिलेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कटनी की स्लीमनाबाद टनल लगभग तैयार. सीएम मोहन यादव ने किया निरीक्षण.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण.

point

1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई.

point

इंजीनियरिंग के चमत्कार से बदल जाएगी विंध्य-महाकौशल की तकदीर.

point

100 साल तक जैसी बनी है वैसी रहेगी टनल, भूकंप का नहीं होगा असर.

मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी जिले में इसका निरीक्षण किया. यह टनल सीएम डॉ. मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस टनल से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के करीब 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी. इस तरह पूरे विंध्य-महाकौशल क्षेत्र की खेती की तस्वीर और तकदीर ही बदल जाएगी.