ग्वालियर में इंडिया-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का सिंधिया ने किया ऐलान... और हिंदू महासभा ने दे डाली चेतावनी

Gwalior News: ग्वालियर में सालों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है, इसका ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने की, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस क्रिकेट मैच का विरोध करने का ऐलान करते हुए हड़कंप मचा दिया. 

ADVERTISEMENT

ग्वालियर में कई साल बाद होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खटाई में पड़ता दिख रहा है.
ग्वालियर में कई साल बाद होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खटाई में पड़ता दिख रहा है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

खटाई में पड़ सकता है ग्वालियर में इंडिया और बांग्लादेश का मैच

point

मैच से पहले ही उठने लगे विरोध के स्वर, हिंदू महासभा ने दी चेतावनी 

point

ग्वालियर में 14 साल बाद होने जा रहा है कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच

Gwalior News: करीब डेढ़ दशक बाद (14 साल) बाद ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है, जिसकी जानकारी बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्साह के साथ दी. इसके कुछ देर बाद ही हिंदू महासभा ने इस क्रिकेट मैच का विरोध करने का ऐलान करते हुए हड़कंप मचा दिया.