मोनालिसा ने कैमरे के सामने आकर खोल दिए शादी से जुड़े सारे राज! बता दी फरमान से शादी की असली वजह? जानें पूरी कहानी

Mahakumbh Monalisa viral girl: महाकुंभ में अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी अचानक हुई शादी है. मोनालिसा ने केरल के मंदिर में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. अब उन्होंने कैमरे पर आकर परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Monalisa and Farmaan Khan wedding controversy
Monalisa and Farmaan Khan wedding controversy
google news

Monalisa and Farmaan Khan wedding controversy: महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी खूबसूरती नहीं, बल्कि उनकी अचानक हुई शादी है. मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली है, जिसे लेकर विवाद हो गया. वहीं इस बीच अब मोनालिसा खुद कैमरे पर आईं हैं. मामले में सफाई देते हुए उन्होंने सारा ठीकरा अपने माता-पिता पर ही फोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार जिस लड़की से उनकी शादी करवाना चाहता था वो रिश्ते में उनका भाई लगता है. साथ ही उन्होंने फरमान से शादी करने की वजह का भी खुलासा किया है. मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कई भी कई हैरान करने वाली बातें बताई. उन्होंने क्या क्या कहा पढ़िए इस खबर में...