महाकुंभ की वायरल गर्ल के पिता ने अपनी ही बेटी के दावों को नकारा, बोले- 'डायरेक्टर सनोज मिश्रा तो भगवान समान हैं'
महाकुंभ की वायरल गर्ल के पिता ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे शोषण के आरोपों को झूठा बताया है. पिता का दावा है कि बेटी को बहकाया गया है. जानें वायरल गर्ल, फरमान और सनोज मिश्रा विवाद की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

मोनालिसा के आरोपों पर पिता का पलटवार.
महाकुंभ की वायरल गर्ल और 'डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा (वायरल गर्ल) द्वारा अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. वायरल गर्ल के पिता ने मीडिया के सामने आकर अपनी बेटी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पिता का कहना है कि उनकी बेटी से दबाव में या किसी के बहकावे में आकर यह सब बुलवाया जा रहा है.