MPL 2026: देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन रही है एमपीएल, भोपाल में जर्सी लॉन्च के मौके पर महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा बयान

MPL 2026 Jersey Launch: भोपाल में एमपीएल 2026 की जर्सी लॉन्च के मौके पर महान आर्यमान सिंधिया ने बताया कैसे एमपीएल देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन रही है और कैसे इसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. ध्यान देने वाली बात है कि MPL 2025 की तरह MPL 2026 का भी डिजिटल पार्टनर MP TAK है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
MPCA के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया से MP TAK ने बातचीत की.
google news

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL 2026) के आगामी सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. राजधानी भोपाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान एमपीएल 2026 की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की गई. इस खास मौके पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद रहे. जर्सी लॉन्च के बाद MP तक से खास बातचीत में महान आर्यमान सिंधिया ने टूर्नामेंट को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया और प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया. गौरतलब है कि MPL 2025 की तर्ज पर MPL 2026 का भी डिजिटल पार्टनर MP तक है.