MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा फैसला, पूर्व महिला खिलाड़ियों को मिलेगा 6,000 से 12,500 रुपए तक मासिक प्रोत्साहन राशि
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए मासिक आर्थिक सहायता योजना शुरू की है. इस योजना के तहत खिलाड़ियों को ₹6,000 से ₹12,500 तक प्रतिमाह दिए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: महानआर्यमन सिंधिया के इंस्टा से.
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने प्रदेश की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है. इस पहल के तहत एमपीसीए अब अपने सभी पूर्व महिला खिलाड़ियों को मासिक वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा.