9 साल की सेवा, एक महीने पहले शादी और फिर दर्दनाक हादसा... कौन थे इंडियन आर्मी के मेजर हमजा आरिफ, जिनकी सड़क हादसे में चली गई जान

राजस्थान के जैसलमेर में ड्यूटी से लौट रहे भारतीय सेना के मेजर हमजा आरिफ की सड़क हादसे में मौत हो गई. अचानक सामने आए ऊंट से टक्कर के बाद उनकी गाड़ी पलट गई. शादी को अभी एक महीना ही हुआ था. हादसे में दो अन्य सैन्य अधिकारी घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

ADVERTISEMENT

सड़क हादसे ने छीन ली भारतीय सेना के मेजर की सांसें
सड़क हादसे ने छीन ली भारतीय सेना के मेजर की सांसें
Google CTA

Major Hamza Arif Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इंदौर शहर और परिजनों को गहरे शोक में डुबो दिया है. देश की सीमा पर तैनात इंदौर के धनवंतरी नगर निवासी भारतीय सेना के मेजर हमजा आरिफ की एक भयानक सड़क दुर्घटना में जान चली गई. बेहद दर्दनाक बात यह है कि मेजर हमजा की शादी को अभी महज एक महीना ही पूरा हुआ था और जिस घर में हाल ही में शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब केवल सिसकियां और चीख-पुकार सुनाई दे रही है.