CM शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटी, दो दर्जन घायल

SEHORE NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें बुधनी के शासकीय अस्पताल में […]

ADVERTISEMENT

CM Shivraj Singh Chouhan bus accident in budhni sehore news sehore bus accident
CM Shivraj Singh Chouhan bus accident in budhni sehore news sehore bus accident
Google CTA

SEHORE NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें बुधनी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पूरे मामले को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक जिले के बुधनी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंचा खेड़ा के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां सुशील ट्रेवल्स की यात्री बस बुधनी के ऊंचा खेड़ा जोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा गई.  जिसमें करीब 45 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि करीब 2 दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यात्री बस श्योपुर-सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में पलट गई.

राजगढ़ में हादसा: ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में दाे की दर्दनाक मौत; कटर मशीन से बोनट काट निकाला फंसा शव

पुलिस के अनुसार किसी की नहीं हुई मौत
सीहोर जिले के एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि इस हादसे में 12 लोग जरूर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है लेकिन अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है. हादसे को लेकर सीएम कार्यालय नजर बनाए हुए है. सीएम के निर्देश हैं कि घायलों का इलाज अच्छे तरीके से हो. आपको बता दें कि सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से ही शिवराज सिंह चौहान हमेंशा चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं. चूंकि सीएम की ही विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ है तो इसे लेकर मप्र शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार जिला प्रशासन से हादसे के संबंध में रिपोर्ट ले रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा?
यात्री बस श्योपुर-सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज के लिए जा रही थी. बुधनी के ऊंचा खेड़ा जोड़ के पास एक मोड़ आया. चूंकि बस तेज गति से आ रही थी. अचानक आए मोड़ पर ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस मोड पर ही खड़े एक पेड़ में जा घुसी और पेड़ से टकराकर बस पलट गई. उसके बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और इस दौरान 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई. थोड़ी ही देर में सीहोर का पूरा पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया और फिर घायलों को बुधनी के शासकीय अस्पताल में पहुंचाने का काम शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है.