Jabalpur Train Derailed Video: MP में फिर बड़ा रेल हादसा, ओवरनाइट ट्रेन पटरी से उतरी, मचा हड़कंप!
Jabalpur Train Derailed: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा एक रेल हादसा हो गया. जबलपुर रेलवे स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर यात्रियों से भरी ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. डिब्बे पटरी से उतरे तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई.
ADVERTISEMENT

जबलपुर में बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जबलपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस डिरेल हो गई
एक महीने के अंदर इटारसी और दमोह में हो चुके हैं दो बड़े हादसे
जबलपुर में दो डिब्बे डिरेल होने से यात्रियों में मची अफरातफरी
Jabalpur Train Derailed: मध्य प्रदेश में एक महीने के अंदर एक बार फिर बड़ा रेल हादसा सामने आया है. जबलपुर रेलवे स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन की बोगियों के डिरेल होने से हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी में यात्री उतरकर भागने लगे. जबलपुर से लेकर इंदौर तक परिजन चिंतित होकर फोन लगाने लगे.
