MP के शिवपुरी में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर भारी बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर प्रशासन ने उसे जब्त कर लिया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद भीम आर्मी ने थाने का घेराव कर भारी हंगामा किया.

ADVERTISEMENT

शिवपुरी से आया हैरान करने वाला मामला
शिवपुरी से आया हैरान करने वाला मामला
google news

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से तनाव और भारी हंगामे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अनंतपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर ग्रामीण और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए. मामले ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद घटना के विरोध में भीम आर्मी ने कोलारस थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया.