मंडला जिले में है गर्म पानी का कुंड, ठंड में जुटती है यहां पर्यटकों की भीड़

Mandla News: मंडला जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर मंडला-जबलपुर मार्ग में स्थित ग्राम बबेहा से 2 किलोमीटर अंदर जंगल के रास्ते पर नर्मदा किनारे प्रकृति का एक अनुपम उपहार देखने को मिलता है. यहां पर तीनों तरफ नर्मदा और बरगी डैम के बैक वाटर से घिरा एक कुंड है, जिसमें हमेशा गर्म पानी रहता […]

ADVERTISEMENT

Hot Water Pond, Mandla News
Hot Water Pond, Mandla News
google news

Mandla News: मंडला जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर मंडला-जबलपुर मार्ग में स्थित ग्राम बबेहा से 2 किलोमीटर अंदर जंगल के रास्ते पर नर्मदा किनारे प्रकृति का एक अनुपम उपहार देखने को मिलता है. यहां पर तीनों तरफ नर्मदा और बरगी डैम के बैक वाटर से घिरा एक कुंड है, जिसमें हमेशा गर्म पानी रहता है. इसे गर्म पानी के कुंड के नाम से भी जाना जाता है. काफी पुराना कुंड बरगी के बैक वाटर से विलुप्त हो गया था, दो साल पहले इसका नये तरह से जीर्णोंद्धार कराया गया है. करीब 250 फ़ीट गहरे इस कुंड को पक्का बनाया गया है. यह स्थान एक अच्छे पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस हो चुका है.