तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं...ये सब गाने वाले मंडला के गुरुजी बोले- 'शराब पीने से मैं खराब कैसे हो जऊंगा'

मंडला के सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गणित की क्लास में शिक्षक शराब के नशे में फिल्मी गाने और शायरी करते नजर आए. पूछने पर बोल रहे हैं कि दो बोतल पीकर आया हूं, बिना शराब गणित समझ नहीं आता. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मंडला के शिक्षक महेश कुमार का वीडियो हो गया वायरल.
google news

मंडला का सरकारी स्कूल और क्लास में चल रहा था तुम तो ठहरे परदेसी...साथ क्या निभाओगे. तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं. गुरुजी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं या क्या पढ़ाना चाहते हैं...क्योंकि वो नशे में टुन्न हैं. पूछने पर कहते हैं...हां शराब पीता हूं. दो बोतल पीकर आया हूं. 80 हजार रुपए पाता हूं. शराब पीकर खराब कैसे हो जाऊंगा. बिना शराब पीये गणित के सवाल दिमाग में नहीं आते हैं. हालांकि गणित के क्लास में फिल्मी गाने गाते और शायरी करते नजर आते हैं.