मंदसौर में धार की प्रियंका जैसा कांड, खेत में कई फीट नीचे दबी थी धापू बाई की धोखे और साजिश वाली कहानी
Dhanraj Murder Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पत्नी धापू बाई और प्रेमी पंकज ने मिलकर पति धनराज की जान ले ली. गहरे गड्ढे से धनराज के शवों के टुकड़े देख पूरा गांव सिहर गया.
ADVERTISEMENT

धापू और पंकज के षडयंत्र का शिकार हो गया धनराज?
पहले इंदौर की सोनम रघुवंशी फिर धार की प्रियंका पुराहित, ग्वालियर की रूबी के बाद अब मंदसौर की धापू बाई की कहानी ने सबको झकझोर कर रख दिया है. रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और अवैध संबंधों में कत्ल की इस कहानी ने सबको हैरत में डाल दिया है. हर कहानी में एक झूठी कहानी, जिसकी परतें इतनी कि झूठ भी शर्मिंदा हो जाए. ड्रामा ऐसा कि बड़े-बड़े ड्रामेबाज नतमस्तक हो जाएं. कुछ ऐसी ही कहानी मंदसौर जिले से आई है जिसमें 39 साल के धनराज जो किसानी करके अपने परिवार का पेट पालते थे उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी है.