Travel: केरल से कम खूबसूरत नहीं है विंध्याचल की पहाड़ियों पर बसा ये शहर, हरे-भरे नजारे लूट लेंगे दिल
Best Tourist Place Of MP: मांडू शहर विंध्याचल पर्वत के ऊपर बसा हुआ है. ये इंदौर से लगभग 100 किमी की दूरी पर मौजूद है. मांडू अपने प्राचीन किलों, महलों और खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध है.
ADVERTISEMENT

Best Tourist Place Of MP
Best Tourist Place Of MP: मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खूबसूरती की भरमार है. अगर आप मॉनसून के दिनों में घूमने के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो मांडू घूमना बेस्ट साबित हो सकता है. ऐतिहासिक शहर मांडू विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच स्थित है. ये समुद्रतल से 2000 फीट की ऊंचाई पर है, ऊंचाई पर होने की वजह से इसके नजारे किसी हिल स्टेशन की तरह खूबसूरत लगते हैं.