पहले कॉफी पिलाई, कमरे में ले गए और फिर नेता जी के साथ!... मऊगंज में हनी ट्रैप में फंसाने वाली 'हसीना' का खेल हुआ बेनकाब

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा को हनी ट्रैप में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक कैफे संचालक दंपति ने नेताजी को कॉफी में नशीला पदार्थ देकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर लाखों की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

MP News
MP News
google news

Mauganj Honey Trap Case: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से राजनीति और अपराध के गठजोड़ की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के साथ जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो अब एक सोची-समझी हनी ट्रैप साजिश के तौर पर उभर कर सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कैफे संचालिका रुचि सिंह और उसके पति रविशंकर तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.