बड़ी खबर: जिस आधार पर रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन, हैदराबाद कोर्ट ने उसपर ही सुनवाई से किया इनकार
हैदराबाद की स्थानीय कोर्ट ने तकनीकी कारणों से उस मूल याचिका को वापस लौटा दिया है, जिसके आधार पर कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज हुआ था.
ADVERTISEMENT

मिनाक्षी नटराजन
मध्य प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस की दिग्गज नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन खारिज होने के मामले में एक बड़ा कानूनी और सियासी मोड़ आ गया है. जिस शिकायत और याचिका को आधार बनाकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार महेश केवट की शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज किया था, अब उस मूल याचिका पर ही हैदराबाद की स्थानीय अदालत ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है और उसे याचिकाकर्ता महिला को वापस लौटा दिया है.