मंदिर दर्शन करने गई छात्रा से गैंगरेप, बदमाशों ने दोस्त को लाठियों से मारकर भगाया, महू से सामने आई दरिंदगी की कहानी

Mhow gangrape case: इंदौर के पास महू में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंदिर दर्शन के बाद जंगल में बैठे युवक-युवती पर बदमाशों ने हमला किया, युवक को पीटकर भगाया और छात्रा के साथ दरिंदगी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश जारी है. जानिए पूरी घटना और अब तक की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Mhow gangrape case
Mhow gangrape case
google news

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र महू से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. महू के बेरछा के जंगलों में दो बदमाशों ने एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने न केवल छात्रा के साथ हैवानियत की, बल्कि उसके साथ मौजूद दोस्त को भी लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया और उसे जंगल में भागने पर मजबूर कर दिया. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.