मोहन यादव के मंत्री ने खोला शिवराज को CM न बनाने का राज, बताया क्या है BJP की रणनीति
शिवराज सिंह चौहान के बजाय मोहन यादव को इस बार सीएम पद की कमान सौंपी गई है. अब इसे लेकर मोहन कैबिनेट के मंत्री विजय शाह ने जवाब दिया है.
ADVERTISEMENT

mp tak, mptak, mp tak official, Madhya pradesh, mp videos, Madhya pradesh videos, mp politics, mp news, madhya pradesh news, Vijay shah, Shivraj Singh, shivraj singh chauhan, former cm shivraj, guua news
Madhya Pradesh Politics News: मध्य प्रदेश में लगातार 5वीं सत्ता में लौटकर बीजेपी ने इतिहास रचा है. लंबे समय से मध्य प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के बजाय मोहन यादव को इस बार सीएम पद की कमान सौंपी गई है. भलें ही बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. अभी भी कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर शिवराज सिंह को हटाकर मोहन यादव को सीएम क्यों बनाया गया…? अब इसे लेकर मोहन कैबिनेट के मंत्री विजय शाह ने जवाब दिया है.