2.5 लाख रुपए प्रति किलो बिकता है MIYAZAKI मैंगो, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगने वाले 'मियाजाकी' आम को इंटरनेशनल मार्केट में 2,70,000 रुपये प्रति किलो तक बेचा जाता है. आम का ये बेताज बादशाह इतना महंगा है क्यों. जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

ADVERTISEMENT

लाखों में बिकता है मियाजाकि आम
लाखों में बिकता है मियाजाकि आम
google news

मान लीजिए आप किसी फल की दुकान पर जाएं और दुकानदार आपसे कहे... साहब, एक किलो आम दे रहा हूं, बस ढाई लाख रुपये निकालिए...आप यकीनन दंग रह जाएंगे लेकिन यह कोई मजाक नहीं है. जापान के मशहूर मियाजाकी (Miyazaki Mango) आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही कीमत है.