कांग्रेस छोड़ BJP में जाएंगे विधायक राम निवास रावत? पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा खुलासा
Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी उठा पटक जारी है. कई कांग्रेसी नेता लगातार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Digvijay Singh and Ramniwas Rawat
Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी उठा पटक जारी है. कई कांग्रेसी नेता लगातार कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. अब फिर एक कद्दावर नेता के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है. कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, इसी मामले को लेकर अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है.