Modi Cabinet 3.0: कृषि मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों की बैठक के बाद क्या बोले मामा?

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही  शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं.

ADVERTISEMENT

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
google news

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने विभाग मिलते ही दोनों ही विभाग के अधिकारियों की बैठक की है. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के लिए अच्छा काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण की है. प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण का काम चल रहा है.