'जनता देगी जवाब...' महिला सशक्तिकरण बिल पास न होने पर कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण विधेयक पास न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के प्रति असंवेदनशीलता बताया.
ADVERTISEMENT

महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर भड़के मोहन यादव.
भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए.