''अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना गलत", सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला !
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार के बाद चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए घातक है
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सीएम यादव ने कहा कि देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है.
