किसान को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले अफसर पर गिरी गाज, मोहन सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
किसान को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले जनपद पंचायत सीईओ को किया निलंबित, कार्रवाई से नाराज कर्मचारी संगठन ने जनपद पंचायतों में की तालाबंदी.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh News: चाचौड़ा (Chachauda) जनपद पंचायत कार्यालय में किसान को बंधक बनाकर मारपीट करना जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेयी को महंगा पड़ गया. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सीईओ के कृत्य को शासकीय आचरण के प्रतिकूल मानते हुए निलंबित कर दिया है. किसान भगवत मीना के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने ये बड़ा एक्शन लिया है.
