राहुल गांधी की भाषा पर भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- वैश्विक युद्ध हालात में पीएम मोदी पर टिप्पणी गलत
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया ईरान-अमेरिका-इजराइल जैसे तनावपूर्ण हालात से गुजर रही है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है.
ADVERTISEMENT

MP CM Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध के हालातों के बीच राहुल गांधी को सच्चाई समझनी चाहिए. राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. जनता सब समझ रही है. इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर बनी हुई है.