'मोनालिसा को विदेश पार्सल करने की तैयारी!' वकील नाजिया इलाही खान का सनसनीखेज दावा, अब सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा मामला

Nazia Ilahi Khan Statement: नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा मामले में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उसे केरल के रास्ते विदेश (सीरिया) भेजने की साजिश हो सकती है. वकील ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही है. वहीं सनोज मिश्रा ने भी विदेशी फंडिंग और साजिश के आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

ADVERTISEMENT

Viral Girl Monalisa Case Update
Viral Girl Monalisa Case Update
google news

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की शादी का मामला अब केवल पारिवारिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और गंभीर साजिश के आरोप जुड़ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील नाजिया इलाही खान ने इस मामले में एंट्री करते हुए बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने अंदेशा जताया है कि मोनालिसा को केरल के रास्ते सीरिया भेजने की योजना बनाई जा रही है.