Monalisa Wedding: कौन हैं फरमान खान, जिनसे शादी कर वायरल गर्ल मोनालिसा ने सबको चौंकाया? जानें उनकी पूरी 'इनसाइड स्टोरी'

Monalisha Husband Farman Khan biography: महाकुंभ 2025 से वायरल हुई एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर सभी को चौंका दिया है. मंदिर में सात फेरे और कोर्ट मैरिज के बाद दोनों की लव स्टोरी चर्चा में है. आखिर कौन हैं फरमान खान, क्या करते हैं और कैसे मोनालिसा से उनकी मुलाकात हुई, जानिए इस रिश्ते की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

Monalisha Husband Farman Khan biography
Monalisha Husband Farman Khan biography
google news

महाकुंभ 2025 से अपनी खूबसूरत आंखों के जरिए रातों-रात सनसनी बनने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. लाल साड़ी में दुल्हन बनी मोनालिसा और फरमान के मंदिर में सात फेरे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर फरमान खान कौन हैं और कैसे इनकी लव-स्टोरी की शुरुआत हुई. तो आइए जानते है इस प्रेम कहानी की इनसाइड स्टोरी.