MP में मानसून का कहर! बाढ़, बिजली गिरने, तूफान से 24 घंटे में चली गई 17 लोगों की जान, रेड अलर्ट अभी भी जारी
Heavy rain in MP: मध्यप्रदेश में मानसून कहर बरपा रहा है. बीते 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग, महाकौशल, मध्य भारत के इलाकों में इतनी भारी बारिश हुई है कि अलग-अलग कारणों से 17 लोगों की जान ही चली गई.
ADVERTISEMENT

UP Weather Updates
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश में मानसून कहर बरपा रहा है.
बीते 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग, महाकौशल, मध्य भारत के इलाकों में भारी बारिश हुई है
भारी बारिश की वजह से अलग-अलग इलाकों में 17 लोगों की जान चली गई है.
Heavy rain in MP: मध्यप्रदेश में मानसून कहर बरपा रहा है. बीते 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग, महाकौशल, मध्य भारत के इलाकों में इतनी भारी बारिश हुई है कि अलग-अलग कारणों से 17 लोगों की जान ही चली गई. चंबल संभाग के भिंड जिले में सिंध नदी में बाढ़ आ गई है तो वहीं ग्वालियर के रहवासी इलाके में मुरार नदी पर अतिक्रमण कर बनाई गईं कॉलोनियों में पानी भर गया है और सूख चुकी मुरार नदी फिर से रिहायशी इलाकों से होकर बहने लगी है.
