MP में मानसून का सुपर मोड, 18 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश के आसार, जानिए आपके में बरसेंगे बादल या नहीं
MP Weather Update 18 August: नर्मदा नदी के तटीय जिलों महाकौशल और नर्मदापुरम क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से मेहरबान और सक्रिय बना हुआ है. हरदा, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) और बैतूल में लगातार मानसूनी गतिविधियां जारी हैं, जहां बैतूल व आसपास के पहाड़ी अंचलों में घने बादलों के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है, जिससे पूरा इलाका पानी-पानी नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update 18 August: मौसम ने एक बार फिर अपनी चाल बदल ली है! मध्य प्रदेश के आसमान में मानसूनी बादलों की टोली जम चुकी है और 18 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश की पूरी तैयारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों और अलर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की कड़क के साथ बारिश होने वाली है.
