ग्वालियर-चंबल में सर्दी में बरसा ‘मानसून’, 5 घंटे की बारिश के बाद ठंड से लोग बेहाल
मध्यप्रदेश इस समय सर्दी के प्रकोप को झेल रहा है. मध्यप्रदेश के हर अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन सबसे बुरा हाल है ग्वालियर-चंबल का. यहां पहले से ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक बना हुआ था लेकिन बीते 24 घंटे में यहां जमकर बारिश हुई है.
ADVERTISEMENT

Weather of MP, Weather forecast of Madhya Pradesh, Weather in MP, MP Weather, Today Weather Update, cold in mp, cold in chhattisgarh, mp news, mp weather news, madhya pradesh weather news, Aaj Ka Mausam, Mp Weather Update, Weather Update Today, Mp
MP Weather Update: मध्यप्रदेश इस समय सर्दी के प्रकोप को झेल रहा है. मध्यप्रदेश के हर अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन सबसे बुरा हाल है ग्वालियर-चंबल का. यहां पहले से ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक बना हुआ था लेकिन बीते 24 घंटे में यहां जमकर बारिश हुई है. सिर्फ 5 घंटे में ही ग्वालियर में सवा इंच पानी गिर गया. सर्दी में आई मानसून जैसी बारिश ने ग्वालियर में ठंड को और बढ़ा दिया है. लगातार दो हफ्ते से तेज ठंड की वजह से यहां के लोग बहुत परेशान हैं.