MP Weather: मध्य प्रदेश में IMD ने जारी किया अलर्ट! गुना-बैतूल समेत 14 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) फिर से एक्टिव हो गया है, इसी के चलते पिछले 2-3 दिनों से प्रदेशभर (MP) में बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गुना-बैतूल समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत कई जिलों में जोरदार […]

ADVERTISEMENT

Weather update: Heavy rains continue in Madhya Pradesh, IMD issues alert for these districts
Weather update: Heavy rains continue in Madhya Pradesh, IMD issues alert for these districts
Google CTA

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon) फिर से एक्टिव हो गया है, इसी के चलते पिछले 2-3 दिनों से प्रदेशभर (MP) में बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को गुना-बैतूल समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत कई जिलों में जोरदार बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है.

कुछ दिनों पहले ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई थी, जिसके बाद से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था. लेकिन अब सर्कुलेशन उत्तर की ओर से बंगाल की खाड़ी की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिसके बाद से प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो ये नया वेदर सिस्टम 20-21 तारीख तक एक्टिव रहेगा, जिससे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

मौसम विभाग (IMD) ने अशोकनगर, गुना, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, सीधी, नरसिंहपुर, जबलपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शहडोल, अनूपपुर, कटनी और डिंडोरी के साथ-साथ भोपाल, रायसेन, विदिशा, श्योपुर कलां, शिवपुरी, दमोह, बांधवगढ़, पन्ना, सतना में भी बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना है.

जोरदार बारिश देगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने रीवा, सिंगरौली, टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, सीहोर, देवास, हरदा, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, आगर, राजगढ़, शाजापुर, दतिया, ग्वालियर, निवारी, खरगोन, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. अगस्त के महीने में बारिश औसत से कम हुई है. बारिश पर लगा ब्रेक प्रदेश में पारा भी बढ़ा रहा था, जिसकी वजह से उमस और गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है. बारिश शुरू होने से गर्मी से राहत मिल रही है.

ये भी पढ़ें: MP में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, इंदौर-उज्जैन और जबलपुर समेत इन जिलों में अलर्ट!