MOTN: MP में अगर आज हुए चुनाव तो BJP के हाथ से निकल सकती हैं कई सीटें, 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे ने चौंकाया

India Today-C Voter Mood of the Nation: 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश में आज चुनाव होने पर बीजेपी को क्लीन स्वीप के बजाय 2-4 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
Google CTA

India Today-C Voter Mood of the Nation: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए आने वाले समय की राह इतनी आसान नहीं दिख रही है. इंडिया टुडे और सी-वोटर के हालिया सर्वे 'मूड ऑफ द नेशन' (Mood of The Nation) के आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस सर्वे के मुताबिक, अगर आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को अपनी कुछ सीटों से हाथ धोना पड़ सकता है, जबकि कांग्रेस की स्थिति में सुधार होता नजर आ रहा है.