मुरैना में सरकारी हेडमास्टर का गजब का कारनामा! खुद की जगह 4500 रुपये में किराए पर रखी टीचर, फिर ऐसे खुला राज

Morena School News: मुरैना जिले के कैलारस ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर में सरकारी हेडमास्टर पर गंभीर लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगे हैं. आरोप है कि प्रधानाध्यापक अमरलाल रावत खुद स्कूल में पढ़ाने के बजाय रोज हाजिरी लगाकर चले जाते थे और बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,500 रुपये महीने पर एक स्थानीय युवती को रख रखा था. जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मामले का खुलासा हुआ.

ADVERTISEMENT

Morena Government School News
Morena Government School News
Google CTA

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत खुद पढ़ाने के बजाय किराए के टीचर से स्कूल चलवा रहे थे. प्रिंसिपल साहब रोज सुबह स्कूल आते, अपनी हाजिरी (अटेंडेंस) लगाते और तुरंत वहां से रफूचक्कर हो जाते थे. उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपने स्थान पर एक स्थानीय युवती को 4,500 रुपये प्रति माह की मजदूरी पर रख छोड़ा था.