Morena Train Hadsa: मध्य प्रदेश के मुरैना में चलती ट्रेन से क्यों कूदे लोग? चश्मदीद गणेश ने बताई असल कहानी
Morena Train Hadsa: मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह ने चार लोगों की जान ले ली. घबराकर ट्रेन से उतरे यात्री दूसरी पटरी पर आ गई पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. अब चश्मदीदों ने उस खौफनाक पल की पूरी कहानी बताई है.
ADVERTISEMENT

चश्मदीदों ने सुनाई मुरैना हादसे की कहानी
Morena Rail Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. दरअसल, यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की खबर फैली गई. देखते ही देखते इसी अफवाह ने ट्रेन में सफर कर रहे चार लोगों की जिंदगी छीन ली. इस अफवाह के बाद के घबराहट में ट्रेन से यात्री नीचे उतरने लगे. इस बीच बगल वाले ट्रैक पर उसी समय आगरा की तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में आ रही थी. ऐसे में ट्रेन से उतरे कुछ लाेग इसकी चपेट में आ गए. इस बीच अब उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे कुछ चश्मदीद समाने आए हैं, जिन्होंने घटना की पूरी कहानी बताई है.