मध्य प्रदेश: मुरैना में अचानक ट्रेन से कूदने लगे लाेग फिर बिछ गईं लाशें, 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत, जानें उदयपुर इंटरसिटी में ऐसा क्या हुआ?
Madhya Pradesh Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह ने ऐसा हड़कंप मचाया कि यात्री जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे। कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी दर्दनाक हादसे में बदल गई और चार लोगों की मौत हो गई। आखिर उस वक्त ट्रेन में क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

मुरैना में रेल हादसा
Morena Train Hadsa: मुरैना में रविवार को एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया. यहां ट्रेन में फैली एक अफवाह ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली. दरअसल, ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक किसी ने आग लगने का अफवाह फैला दी. इसके बाद कोच में बैठे यात्रियों के हड़कंप मचा गया. ट्रेन के कोच से चीख पुकार की आवजें आने लगी. अनन फानन में अपनी जान बचाने के चक्कर में लोग बिना सोचे समझे चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगे.