पत्नी का डांस वीडियो देख भड़का पति... फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को दहला दिया, मुरैना का ये मामला जान कांप उठेंगे आप

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक डांस वीडियो ने पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर दी. पत्नी पर शक में डूबे पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर पति ने भी अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे गांव में मातम पसरा है.

ADVERTISEMENT

Morena News (सांकेतिक तस्वीर)
Morena News (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Morena Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना के किशनपुर गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामनेन आया है. यहां एक वीडियो के कारण उपजे शक ने एक पति को इस कदर दरिंदा बना दिया कि उसने अपनी ही पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में