‘सास डंडा लेकर खड़ी है बाहर...’, महिला ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, सच्चाई जानकर चौंक गए लोग

इंदौर में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने ससुराल वालों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने खुद को कमरे में बंद किया था और उस वक्त बाहर कोई मौजूद नहीं था.

ADVERTISEMENT

वायरल वीडियो का सच आया सामने
वायरल वीडियो का सच आया सामने
google news

मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन इलाके से एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, वीडियो में महिला अपने कमरे में बंद होकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है. महिला का आरोप है कि उसका पति, सास और सौतेला बेटा उसे मारने के लिए घर के बाहर खड़े हैं.