MP: यूपी के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा में भी भेड़िए का आतंक, 5 ग्रामीणों पर किया हमला, इलाके में दहशत

MP: यूपी के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा में भी भेड़ियों ने दस्तक दे दी है. यूपी के बहराइच में भेड़ियों ने 8 से अधिक बच्चों को अपना शिकार बनाया था. खंडवा में भी भेड़ियों ने 5 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. हालांकि ग्रामीणों ने एक भेड़िए को मार डाला.

ADVERTISEMENT

Wolves in Khandwa
Wolves in Khandwa
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यूपी के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा में भी भेड़ियों ने दस्तक दे दी है.

point

यूपी के बहराइच में भेड़ियों ने 8 से अधिक बच्चों को अपना शिकार बनाया था.

point

खंडवा में भी भेड़ियों ने 5 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. 

MP: यूपी के बाद मध्यप्रदेश के खंडवा में भी भेड़ियों ने दस्तक दे दी है. यूपी के बहराइच में भेड़ियों ने 8 से अधिक बच्चों को अपना शिकार बनाया था. खंडवा में भी भेड़ियों ने 5 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उत्तरप्रदेश के बहराइच में भेड़िए के आतंक के शोर के बीच खंडवा में भी भेड़िए का हमला हो गया है. गनीमत यह रही कि उसके हमले से किसी की जान नहीं गई. घबराए हुए ग्रामीणों ने जरूर भेड़िए को पीट पीटकर मार डाला.