शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा पहनकर विधानसभा क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक? जानिए इसके पीछे की वजह
Madhya Pradesh Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में सरकार को घेरा. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कृषि मंत्री के मुखौटे पहनकर विधायकों ने खाद संकट, किसानों की परेशानी, लाडली बहना योजना और सरकारी वादों को लेकर तीखे सवाल उठाए, जिस पर सरकार ने भी जवाब दिया.
ADVERTISEMENT

MP विधानसभा में मुखौटे पहनकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
MP Vidhan Sabha Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बेहद हंगामेदार और आक्रामक अंदाज में शुरू हुआ है. सत्र के पहले ही दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ एक बेहद अनोखा और अलग रणनीति के तहत प्रदर्शन किया. कांग्रेस के विधायक सदन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए, जहां कई विधायक केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य के कृषि मंत्री इंदल सिंह कनसाना का मुखौटा लगाकर पहुंचे थे.
