MP विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण ध्वनिमत से पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया नारी शक्ति का वंदन
मध्यप्रदेश विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव पारित. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति का अपमान किया और उनके अधिकारों का गला घोटा.
ADVERTISEMENT

MP CM Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने नारी शक्ति को लेकर हमेशा नकारात्मक रवैया अपनाया है. कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिला प्रधानमंत्री ने ही महिलाओं के अधिकारों की हत्या की. कांग्रेस ने महिलाओं की आकांक्षाओं की पीठ पर खंजर घोंपा है. सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही महिलाओं को न केवल उनका अधिकार दिया, बल्कि उन्हें पदों पर आसीन कर उनका सम्मान बढ़ाया. उनके इस वक्तव्य के बीच विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित हो गया.