15 साल का साथ...मालिक के जाने का गम नहीं सह पाया डॉगी और तोड़ दिया दम, फिर दोनों की एक साथ हुई अंतिम विदाई

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल से वफादारी और अनूठे लगाव की एक ऐसी मार्मिक दास्तां सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. यहां एक पालतू डॉगी ने अपने मालिक के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और अंतिम यात्रा के दौरान ही दम तोड़ दिया. दोनों का साथ में अंतिम संस्कार हुआ.

ADVERTISEMENT

बैतूल में मालिक के प्राण जाते ही बेजुबान ने भी तोड़ा दम
बैतूल में मालिक के प्राण जाते ही बेजुबान ने भी तोड़ा दम
Google CTA

Betul Dog Emotional Story: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से वफादारी और इंसान-पशु के अटूट रिश्ते की एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक पालतू डॉगी ने अपने मालिक के निधन का ऐसा सदमा लगा कि उसने भी कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया. दरअसल, बैतूल के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले 67 वर्षीय प्रदीप जैन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया. परिवार के लोग उनके जाने का गम में डूबा था कि 15 सालों से परिवार का हिस्सा रहे उनके पालतू डॉगी 'डुग्गू' ने भी अपने प्राण त्याग दिए.