MP बीजेपी ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, सिंधिया के जिलों में किसे-किसे मिली कुर्सी!

MP BJP: मध्य प्रदेश में भाजपा ने 18 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. रविवार को 2 जिलों की लिस्ट जारी होने के बाद सोमवार को देर शाम बीजेपी ने 18 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति का पत्र और नामों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के जिले में किसे मिली कमान, बाकी जिलों की पूरी लिस्ट देखें...

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है.
मध्य प्रदेश बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बीजेपी ने प्रदेश के 18 जिला अध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी की

point

MP को जल्दी मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जल्द हो सकता है ऐलान

Madhya Pradesh BJP: मध्य प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अध्यक्षाें के नाम का ऐलान कर दिया है. रविवार यानि 12 जनवरी को सीएम मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की विदिशा सीट पर जिला अध्यक्षों के नाम घोषित करने के बाद 18 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संसदीय सीट में शामिल जिलों का अध्यक्षों का नाम भी शामिल है.