दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेता जी का महिला के साथ सामने आया अश्लील वीडियो
MP Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच एक सीसीटीवी में कथित बीजेपी नेता एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने उसे पार्टी का पदाधिकारी होने से इनकार किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
MP Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात के अंधेरे में रिकॉर्ड हुए एक वीडियो ने मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स अंधेरे में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स बीजेपी नेता है.