MP Board 10th-12th Result 2026 Live: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, 12वीं में बेटियों ने फिर मारी बाजी
एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजें आज घोषित हो गए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

MP Board 10th-12th Result
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा की. इस साल 12वीं के परिणामों ने पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है.