अभावों में तपकर कुंदन बनी 'खुशी'! 99.4% अंकों के साथ MP बोर्ड में लहराया परचम, अब ये है सपना
भोपाल की खुशी राय ने 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है. नगर निगम में दिहाड़ी कर्मचारी की बेटी खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया और भविष्य में सीए बनने का लक्ष्य रखा है.
ADVERTISEMENT

टॉपर खुशी
मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) के 12वीं के नतीजों ने राजधानी भोपाल को गौरवान्वित किया है. भोपाल की रहने वाली खुशी राय ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए 99.4% अंक हासिल किए हैं. खुशी की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता नगर निगम में एक दिहाड़ी कर्मचारी (Daily Wager) के रूप में काम करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद खुशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.