MP Board Exam: अंग्रेजी के पेपर में प्राइवेट शिक्षकों को क्यों करना पड़ा नजरबंद, मच गया बवाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान भिंड के इंग्लिश विषय के प्राइवेट टीचर्स को सर्किट हाउस में नजर बंद करने का मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

MP News, MP Board Exam, Bhind News, Cheating in Exam, Bhind Administration, Private Teacher Under House Arrest
Bhind News: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान भिंड के इंग्लिश विषय के प्राइवेट टीचर्स को सर्किट हाउस में नजर बंद करने का मामला सामने आया है. परीक्षा के समय में भिंड जिला मुख्यालय के तकरीबन एक दर्जन शिक्षकों को सर्किट हाउस में नजर बंद करके रखा गया. प्रशासन के इस रवैया पर सभी नजर बंद किए गए टीचर्स ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. शिक्षकों का कहना है कि यह उनका अपमान है, हालांकि इस बारे में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि किसी टीचर को नजर बंद नहीं किया गया है.