MP Board Result 2026 Topper Marksheet: इंदौर की तन्वी कुमावत ने 12वीं साइंस में रचा इतिहास, होश उड़ाने वाली मार्कशीट आई सामने

MP Board 12th Result 2026: इंदौर की तन्वी कुमावत ने 12वीं विज्ञान संकाय में 500 में से 492 अंक पाकर पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है. जानें तन्वी की सफलता की कहानी और उनकी मार्कशीट की पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तन्वी कुमावत ने साइंस स्ट्रीम में 12वीं में किया टॉप.
google news

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को घोषित हो गए. इस बार इंदौर की छात्रा तन्वी कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं विज्ञान समूह में पूरे प्रदेश में टॉप किया है. दरअसल इंदौर के तीरथबाई कलाचंद स्कूल की छात्रा तन्वी कुमावत ने 500 में से 492 अंक हासिल कर साइंस स्ट्रीम में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. खास बात यह है कि तन्वी को सभी विषयों में डिस्टिंक्शन मिला है. तन्वी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और इससे पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने पूरे जिले में टॉप किया था.