MP Budget 2024: मोहन सरकार आज पेश करेगी पहला पूर्ण बजट, लाडली बहनों के लिए क्या होगा खास?
Mohan Government Full Budget: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का आज पूर्ण बजट पेश होने वाला है. यह बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे.
ADVERTISEMENT

मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट
Mohan Government Full Budget: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का आज पूर्ण बजट पेश होने वाला है. यह बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे. यह मोहन सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा. मोहन सरकार के पहले बजट में 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किए जाने की संभावना है. इसमें कृषि, महिला और बच्चों के लिए प्रावधान अलग-अलग मदों में बनाए जाएंगे. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस ने खासी तैयारी की है.