Datiya By-election: दतिया में टिकट कटने के बाद आया नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, बोलें- सड़कों पर गुस्सा...
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया और जिला अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. भारी बवाल और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच नरोत्तम मिश्रा ने खुद सामने आकर बड़ा बयान दे दिया है.
ADVERTISEMENT

दतिया उपचुनाव
Datiya By-Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा वैसी ही यहां सियासी भूचाल आ गया. टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 पर चक्काजाम कर दिया, वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष और सभी पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपकर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया. दतिया में मचे इस बगावत के बीच आखिरकार नरोत्तम मिश्रा खुद सामने आए हैं और उन्होंने अपना पहला आधिकारिक बयान जारी किया है.
